देर रात गांव के कुछ लोग कुएं से पानी भरने गए तो एक युवक दिखाई दिया। इसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। कुएं पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से अचेतावस्था में उसे बाहर निकाला गया।
ससुरालियों ने उसकी पहिचान की। इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। चेन्नई में रहकर खून पसीना की कमाई से पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके में दुकान से गुजर बसर करती रही। चौकी इंचार्ज धौरहा उदय नरायन सिंह कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।