यूपी के मऊ जिले के एक गांव में सोमवार की सुबह युवक और युवती का शव देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। दोनों शव गौशाले में सौ मीटर के अंतराल पर पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या के बाद शवों को गौशाला के पास रखे जाने की आशंका जताई है।
मामला मधुबन थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव का है। गौशाला में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। युवक के घरवालों ने मौत जबकि युवती के घरवालों ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी है।
घटना की जानकारी होने पर एएसपी शिवाजी शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। बहरीपुर निवासी मुक्ता यादव का पुत्र ऋषिचंद यादव (22) अरुणाचल प्रदेश में बीएलओ है।
सात दिसंबर को घर आया था। रोज की तरह वह रविवार को भी गौशाला में सोया हुआ था। युवती स्नातक की छात्रा है।