फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में रेत लेने गया और सुबह शव हुआ बरामद, जानें क्या था मसला

Mon, 18 Dec 2017 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
rohit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव छायंसा में घर की चिनाई के लिए यमुना किनारे रेत लेने गए युवक का शव सोमवार सुबह पेंटून पुल के पास मिला। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि यमुना किनारे रखे रेत के ढेर से रेती उठाने को लेकर विवाद में उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव छायंसा निवासी संतराम के घर में चिनाई का काम चल रहा है। रविवार रात को करीब 8.30 बजे संतलाल का 25 वर्षीय बेटा रोहित भैंसा बुग्गी लेकर यमुना किनारे से रेती भरने गया था।

रात को देर हो जाने पर परिजनों ने सोचा कि रोहित बाहर बने दूसरे मकान में सो गया होगा। सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव का ही एक युवक यमुना किनारे किसी काम से गया था। इस दौरान उसने वहां रोहित का शव पड़े हुए देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत मिले चोटों के निशान

rohit - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे रोहित के परिजनों ने देखा कि रोहित के चेहरे, गर्दन और छाती आदि पर चोटों के निशान हैं। इसकी सूचना थाना छायंसा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया।

रोहित के चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना किनारे पेंटून पुल के पास जहां रोहित का शव मिला है। वहां पहले से रेती का ढेर लगा हुआ था। वह रेत गांव में ही रहने वाले महेश, अजीत व रामबीर ने लगा रखा था, जोकि यमुना से रेत निकाल कर उसे बेचते हैं।

आशंका है कि रोहित ने उस ढेर में से रेत उठाने की कोशिश की होगी, जिसका महेश और अजीत ने विरोध किया होगा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और महेश व अन्य ने रोहित को फावड़े, बेलचे आदि से पीट-पीट कर मार डाला और फरार हो गए।

थाना छांयसा प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रोहित के पिता संतराम की शिकायत पर महेश, अजीत व रामबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें