गिरफ्त में आए बदमाशों की शिनाख्त चौबेपुर थाना के चांदपुर के गोलू गौतम, लेढूपुर के आकाश यादव और आजमगढ़ के फूलपुर नेवादा के मोहम्मद वसीम के तौर पर हुई है। तीनों के पास से लूटपाट में इस्तेमाल होने वाली दो बाइक और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी के अलावा एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र मौर्य, रामबाबू, विवेक मणि त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह और सुनील राय शामिल रहे।