फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने दो परिवारों को बंधक बनाकर डाला डाका, दहशत में गांव के लोग

Sat, 25 Jan 2020 02:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। यहां हर रोज मोबाइल लूट और चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार बदमाशों ने बराल परतापुर और महरौली गांव में दो परिवारों को बंधक बनाकर डाका डाला है। इन घटनाओं के बाद दोनों गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी सिटी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है। हालांकि परिजन काफी दहशत में है।

बता दें कि शुक्रवार देर रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश बराल परतापुर गांव में मिंटू के घर में घुस गए और परिवार के सभी लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद उनके हाथ पैर बांधकर घर में रखे लगभग सात हजार रुपए और एक सोने की चेन और सोने के कुंडल सहित कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने बराल परतापुर गांव के ही रहने वाले नरेश के घर धावा बोला और नरेश के मकान का दरवाजा तोड़ दिया। जैसे ही दरवाजा टूटने की आवाज ग्रामीणों को लगी वे बदमाशों का पीछा करने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान ग्रामीणों को आता देख हथियारबंद बदमाश वहां से भाग निकले। अब गांव में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: जंगलराज: खुली प्रशासन की पोल, ताबड़तोड़ वारदातों से थर्राया मेरठ, देखें ये तस्वीरें

विज्ञापन

वहीं इसके बाद बदमाश परतापुर थाना क्षेत्र के महरौली गांव में गजेंद्र पुत्र बलवीर के घर पहुंच गए। बदमाश घर में रखे 35 हजार रुपए व तीन लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। बताया गया कि गजेंद्र परतापुर फ्लाईओवर के पास रेलवे फाटक पर गेटमैन के पद पर तैनात है और उसके पिता बलवीर कुछ समय पहले ही रेलवे से रिटायर हुए है।

ग्रामीणों के अनुसार पहले भी बराल परतापुर गांव में दो बार डकैती पड़ चुकी है। इसके बावजूद यहां न तो पुलिस की गश्त लगती है और नहीं कोई सुरक्षा का इंतजाम है। इसलिए ग्रामीण दहशत में रहते हैं। 

उधर, परतापुर के गगोल रोड गुजराल फैक्टरी से काम कर घर लौट रहे दादरी के रहने वाले विवेक नाम के युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें