उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी इस घटना से दुखी व आहत हैं। मृतक आदिवासियों के परिजनों और घटना के पीड़ितों के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने पीड़ितों के दुख दर्द को समझते हुए हर एक मृतकों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भिजवाया है। यहां मृतक अशोक की पत्नी पुष्पा देवी को दस लाख का चेक दिया गया।
इसके बाद मृतक राजेश की पत्नी प्रतिभा देवी, अशोक पुत्र नन्हकू की पत्नी लालदेई, रामधारी की पत्नी अतवारी देवी, दुर्गावती के दो पुत्रों चंद्र बहादुर व मान सिंह, सुखवंती के पति रामनाथ, रामसुंदर की पत्नी सितवा देवी, जवाहिर की पत्नी सुकुवरिया, बसमतिया के पति नंदलाल, रामचंदर के पुत्रगण शिवकुमार और राजकुमार, नाबालिग पुत्री ललिता को सहायता राशि का चेक दिया गया।
जिन मृतकों के एक से अधिक वारिस थे, उन्हें दस लाख रुपये में से बराबर-बराबर राशि का चेक दिया गया। गंभीर रूप से घायलों में रामनाथ, केरवा देवी, महेंद्र, रामधीन, नागेंद्र, दिनेश, जयप्रकाश, सीता देवी, सुखवंती को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया।