फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभ्भा गांव फिर आएंगे सीएम योगी, यहीं हुई थी जमीन विवाद को लेकर 11 लोगों की हत्या

Wed, 11 Sep 2019 06:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
पीड़ितों से मिले सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोरावल तहसील के उभ्भा गांव में एक घंटे रहेंगे। बुधवार को उनका प्रोटोकाल जिला प्रशासन ने जारी किया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 सितंबर को जिले के दौरे पर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वे सुबह 9.25 बजे हेलीपैड- ला माटीनियर कालेज ग्राउंड लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 10.50 बजे हेलीपैड ग्राम उम्भा, तहसील घोरावल पहुंचेंगे। यहां से 10.55 बजे हेलीपैड से चलकर उम्भा कार्यक्रम स्थल पर 11 बजे पहुंचेंगे।

11 बजे से कार्यक्रम स्थल ग्राम उम्भा में आदिवासियों के पट्टे, विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। साथ ही जन सभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

एक घंटे के कार्यक्रम के बाद 12 बजे कार्यक्रम स्थल ग्राम उम्भा से प्रस्थान कर 12.05 बजे हेलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे। 12.10 बजे हेलीपैड ग्राम उम्भा से राजकीय हेलीकाप्टर से चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेंगे। 

गौरतलब हो कि 17 जुलाई को उभ्भा में आदर्श सहकारी कृषि समिति की भूमि को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। प्रधान पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार, लाठी-डंडे और बंदूक से दूसरे पक्ष के 11 लोगों की हत्या कर दी थी। जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ग्र्राम प्रधान यज्ञदत्त समेत 50 से अधिक लोगों को हत्या समेत अन्य धाराओं में चालान कर चुकी है। जबकि अभी कई आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

घटना की जांच एसआईटी कर रही है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जिला प्रशासन ने उभ्भा के भूमिहीनों, मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को ग्राम सभा की भूमि पर पट्टे पर देने की कार्यवाही में युद्धस्तर पर जुटा है। इस संबंध में घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र ने बताया कि 11 मृतकों के आश्रितों एवं 23 घायलों को साढ़े सात-सात बीघे भूमि पट्टे पर दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें