फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल कैंपस में 10वीं के छात्र पर 11वीं के छात्रों का जानलेवा हमला

Tue, 07 Feb 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
घायल छात्र उत्कर्ष वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माउंट लिट्रा जी स्कूल, रोहनिया के कैंपस में 11वीं के छात्रों  के एक गुट ने 10वीं के छात्र को लात-घूंसों, साइकिल की चेन और चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल छात्र उत्कर्ष वर्मा के पिता शैलेष वर्मा की तहरीर पर मंगलवार को रोहनिया थाने में पांच नामजद और आठ अज्ञात छात्रों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शैलेष के अनुसार हमलावर छात्र उत्कर्ष से 20 हजार रुपये गुंडा टैक्स मांग रहे थे। रुपये न देने पर उस पर जानलेवा हमला किया गया।
सुड़िया निवासी व्यवसायी शैलेष वर्मा का बेटा उत्कर्ष माउंट लिट्रा जी स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है।
रोहनिया थाने में मंगलवार को शैलेष ने बताया कि उत्कर्ष से कई दिनों से 11वीं के साइंस और कॉमर्स ग्रुप के कुछ छात्रों का गुट 20 हजार रुपए मांग रहा था। रुपये न लाने पर वे उसे रोजाना प्रताड़ित करते थे।
उत्कर्ष ने कई बार इसकी शिकायत स्कूल के शिक्षकों से भी की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
मंगलवार को स्कूल परिसर में ही दोपहर बाद करीब दो बजे एक दर्जन से ज्यादा छात्रों ने उत्कर्ष को घेर कर मारा और उसके सिर पर चाकू और नुकीले हथियार से वार किया गया।
विज्ञापन

उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे स्कूल पहुंचे और उत्कर्ष को अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन

स्कूल सीईओ ने घटना को बताया बेबुनियाद

आठ अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शैलेष वर्मा ने कहा कि घटना के पहले भी उत्कर्ष ने शिक्षकों को बताया था कि उसे कुछ छात्र मारने की फिराक में हैं लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, इस संबंध में स्कूल की सीईओ अंजना देवा का कहना है कि ऐसी कोई घटना हमारे परिसर में नहीं हुई है।
कुछ दिन पूर्व कुछ लड़कों से उत्कर्ष का विवाद हुआ था।
जिसको लेकर उत्कर्ष ने लिखित माफीनामा भी दिया था।
अनुशासनहीनता के आरोप में उत्कर्ष को स्कूल से निकालने की बात चल रही थी इसीलिए उसके पिता बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें