उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार की सुबह दो पट्टीदारों के बीच जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडे और गोली चल गई। इस दौरान पिता और पुत्री गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि लाठी-डंडे से अन्य तीन लोग जख्मी हुए हैं।
2 of 5
सभी को उपचार के लिए न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है।
3 of 5
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में हीरालाल और शिवनाथ के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। दोनों पट्टीदारों में सोमवार की सुबह विवादित जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला तूल पकड़ते देर नहीं लगी और दोनों पक्ष लाठी-डंडे और असलहा लेकर आमने-सामने आ गए।
4 of 5
इस बीच जमकर हुई मारपीट के दौरान चली गोली में हीरा लाल यादव(42) और उनकी पुत्री बबली यादव(17), राजेंद्र यादव(36), राजेश यादव(34) तथा शिवनाथ यादव(65) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया।
इसके बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।