फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मंझे से सर्राफ का गला कटा

Mon, 11 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मंझा रविवार को बहलोलपुर उदयपुर निवासी सर्राफ जितेंद्र सेठ (30) के लिए घातक बन गया।
विज्ञापन

 बाजार जा रहे बाइक सवार जितेंद्र के गले पर आकर चाइनीज मंझा लगा। उसकी तेज धार से गले का कुछ हिस्सा कट गया और वह गिर पड़े। मौके पर जुटे लोग उन्हें तत्काल शहर स्थित एक निजी अस्पताल ले आए।
जहां गले में 12 टांके लगे और हाथ-पैर में आई चोट का उपचार हुआ। घटना को लेकर इलाके के लोगों में खासा गुस्सा है। सभी का कहना था कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नजर रखते तो यह नौबत न आती।
विज्ञापन

चोलापुर के बहलोलपुर उदयपुर के जितेंद्र सेठ सराफा कारोबार से जुड़े हैं। रविवार को वह घर से बाइक पर सवार होकर चमरहा बाजार जा रहे थे। जितेंद्र इमिलिया बाजार पहुंचे ही थे कि अचानक चाइनीज मंझा उनके गले में फंसा और एक तरफ के हिस्से को चीरते हुए निकल गया।
इसके चलते बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी और जितेंद्र तड़पने लगे। सड़क किनारे मौजूद लोग जितेंद्र को उठाकर शहर के एक निजी अस्पताल ले आए। परिवारवालों को घटना की सूची मिली तो वे मौके पर पहुंचे।
जितेंद्र की पत्नी पुष्पा रो-रोकर बेहाल थीं। असंतुलित होकर गिरी बाइक के कारण जितेंद्र के हाथ और पैर में भी चोट आई है।
उधर, घटना के बाद चोलापुर एसओ पवन उपाध्याय का कहना था कि चाइनीज मंझे के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। ऐसा मंझा बेचने वाले दूकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही, जो बच्चे चाइनीज मंझे से पतंग उड़ाते मिलेंगे उनके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें