हिंदू देवी-देवताओं सहित पीएम व सीएम को गाली देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को गलियां देते नजर आए है। साथ ही इस वीडियो में हिंदू देवी देवताओं को भी गालियां दी गयी है। मामला यूपी के बलिया का है।
वीडियो के वायरल होने से क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। इस मामले में बीजेपी नेता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों पर नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मामले में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाई पट्टी के कुछ युवकों द्वारा एक मिनट 50 सेकेंड का एक वीडियो बनाया गया है। जिसमें बाबा साहब को भगवान मानने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तरह तरह की गलियां देते नजर आए है। साथ ही इस वीडियो में हिंदू देवी देवताओं को भी गालियां दी गयी है।
वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में वीडियो बनाने वाले की खोज बीन होने लगी। वीडियो में दिखने वाले युवकों की पहचान होने पर भाजपा के पूर्व भीमपुरा मंडल अध्यक्ष धर्मदेव सिंह ने पुलिस को वीडियो सौंपते हुए दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए नामजद तहरीर दी।