फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बनाने आए मिस्त्री ने बलिका से किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर

Sun, 25 Feb 2018 10:50 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सचिंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक 12 वर्षीय बलिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया।  बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कक्षा छह की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में पीड़ित बलिका के दादा की तेरहवीं थी। शुक्रवार देर रात बलिका शौच के लिए घर के पास खेत में गई थी, जहां एक युवक ने उसे पकड़ लिया और गेहूं के खेत ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर बालिका अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। आरोपी भी तेरहवीं में शामिल होने आया था।

बालिका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिवारीजन बालिका को लेकर गोपीगंज सीएचसी पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टरों ने मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया आरोप

demo pic
पीड़िता के परिवारीजनों ने बताया की आरोपी युवक का नाम अखिलेश कुमार है। वह राज मिस्त्री का काम करता है। कुछ दिन पहले उन्हें सरकारी आवास मिला था, जिसका निर्माण करने वह उनके घर आया था।

घटना के बाद आरोपी के फरार होने पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। देर रात खुद एसपी सचिंद्र पटेल गांव के आसपास आरोपी की तलाश में जुटे रहे। एसपी ने बताया कि रेप के बाद आरोपी युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हुआ था।

उधर पीड़ित बलिका के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वह साधन से बलिका को पहले ज्ञानपुर जिला हॉस्पिटल ले गए उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें