फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने उड़ाई नींद

Thu, 15 Sep 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
चांदपुर में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
विज्ञापन
जिले में चोरों का आतंक जारी है। मंगलवार की रात और बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने कैंट और चोलापुर क्षेत्र के चार मकानों को निशाना बनाया। वहीं, मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में लगातार छठें दिन भी चोरी का प्रयास हुआ। सूचना पाकर इलाकाई पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही। रोजाना हो रही चोरी की वारदातों ने जिले के आमजन को भयभीत कर रख दिया है लेकिन पुलिस की कार्यशैली और रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था में सुधार नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन


कैंट थाना अंतर्गत बेलवा बाबा न्यू कॉलोनी की शिक्षिका शीतला चौबे बुधवार को पढ़ाने गई हुई थी। इसी दौरान चोर मेनगेट का दरवाजा तोड़कर चालीस हजार नगद और दो लाख रुपये मूल्य से ज्यादा के जेवर चुरा ले गए। शिक्षिका जब वापस आईं तो घर का ताला टूटा और सामान बिखरा देख उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दी। इसके लगभग दो घंटे बाद आई पुलिस जायजा लेकर वापस लौट गई।

जिला कारागार के समीप स्थित इशरत जहां और उनके किरायेदार एहसान खान के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर घुसे। इस दौरान चोर इशरत जहां के पांच हजार नगद और एक लाख रुपये मूल्य के चार स्मार्ट फोन चुरा ले गए। वहीं, एहसान खान के घर से डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात और पचास हजार नगद उठा ले गए। बुधवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर इशरत और एहसान वापस आए। दोनों बकरीद का त्योहार मनाने अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे तभी चोरों ने सूना पड़ा घर देख चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वहीं, चोलापुर थाना अंतर्गत एकला गांव समर बहादुर चौहान उर्फ  पप्पू  के घर का ताला तोड़कर चोर तीस हजार रुपये नगद और सवा लाख रुपये मूल्य से ज्यादा के जेवरात चुरा ले गए। बता दें कि पप्पू मुंबई में रहकर काम करता है और उसकी पत्नी चिंता देवी तीन बच्चों के साथ घर पर रहती है। उधर, मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर स्थित औद्योगिक आस्थान में दशाश्वमेध निवासी संजीव शर्मा के प्रिंटिंग प्रेस के कारखाना के पिछले हिस्से में चोरों ने सेंध काटी और दो दरवाजोें का ताला तोड़ दिया। कारखाने के कार्यालय का ताला न टूट पाने के कारण चोर कुछ चुरा पाने में असफल रहे।

चांदपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेश भाटिया ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त के जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद सब कुछ ताक पर रख दिया गया है। उधर, सारनाथ क्षेत्र के सरैया निवासी दिलदार खान की सिल्वर कलर की इनोवा उनके दोस्त पुराना पुल निवासी वसीम खान के दरवाजे के सामने से चोरों ने उड़ा दिया। वसीम खान के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में इनोवा चुराने की वारदात कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें