यहां रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर उसकी बुरी तरीके से पिटाई की गई। इतना ही नहीं पूरे प्रकरण का वीडियो बनाया गया और उसको वायरल कर दिया गया।
एसपी के निर्देश पर सिधारी पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन को गिरफ्तार किया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।