फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड आफिस में नोकझोंक, हाथापाई

Tue, 05 Jan 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्दली बाजार स्थित यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार दोपहर अंक पत्र के सत्यापन के लिए आए पुलिसकर्मी और कर्मचारियों के बीच पहले नोकझोंक बाद में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान उपसचिव कार्यालय के पास अफरा-तफरी मची रही। शोर शराबा सुनकर बाहर निकले क्षेत्रीय सचिव कामता राम पाल ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।
 पुलिसकर्मी ने कैंट थाने में तहरीर दी है। उधर, उपसचिव उदय प्रकाश मिश्र ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
मऊ निवासी पुलिसकर्मी शिवांक अपनी शिक्षामित्र बहन की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट अंकपत्र, प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बारे में जानकारी के लिए क्षेत्रीय कार्यालय आया था।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी का आरोप है कि जब उसने उपसचिव उदय प्रकाश मिश्र से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने सही जवाब न देते हुए बाहर भगा दिया।
इसका विरोध करने पर वहां मौजूद कर्मचारी सचिव कार्यालय के बाहर लगे चैनल के अंदर लेते गए और जमकर पिटाई की।
इस दौरान शोर-शराबा सुनकर कार्यालय से बाहर निकले क्षेत्रीय सचिव कामता राम पाल ने बातचीत कर मामला शांत कराया। पाल ने संबंधित पुलिसकर्मी का परिचय पत्र रख कार्रवाई की बात कही।
सूचना पर पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव ने मामले की जानकारी लेते हुए वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच की बात कही है। कहा कि पुलिसकर्मी की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज  कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें