फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली के गुर्गों ने भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी

Tue, 14 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
डर के मारे नहीं दे रहे तहरीर, पुलिस को फोन से कराया अवगत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ शहर के भीटी स्थित मोहल्ले में सोमवार को होली के दिन दबंगों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे के घर जमकर हंगामा किया। मुन्ना दुबे ने चैनल का ताला बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोप लगाया गया है कि एक बाहुबली जनप्रतिनिधि के गुर्गों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


भाजपा नेता इतना घबरा गए हैं कि कोतवाल सहित अपर पुलिस अधीक्षक को फोन से इस मामले से अवगत करा दिया है, लेकिन लिखित तहरीर नहीं दी। 
बताया जाता है कि बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे होली के दिन अपने घर पर थे।

इसी दौरान दबंग उनके घर आ धमके और चुनावी खुन्नस को लेकर उन्हें डराने-धमकाने लगे। मामला बढ़ता देख भाजपा नेता घर में अंदर घुस गए और चैनल का ताला बंद कर जान बचाई। कहा जा रहा है कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो दबंग उनकी हत्या तक कर सकते थे।

बताया कि प्रधानमंत्री के मऊ में आने के बाद उन्हें निशाने पर लिया गया था। दबंगों को आशंका है कि भाजपा नेता प्रधानमंत्री से हेलीपैड पर मिलने के दौरान एक बाहुबली के बारे में शिकायत की थी। इस घटना से  पूर्व जिलाध्यक्ष सहित उनका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मुन्ना दुबे ने कोतवाल सहित अपर पुलिस अधीक्षक को दे दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची गई थी लेकिन तब तक दबंग भाग गए थे।

वहीं इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष ने कोई तहरीर देने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में सीओ सिटी पंकज सिंह का कहना है कि पूरा मामला संज्ञान में है। मामले की जांच करने के साथ हंगामा करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें