फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री का बेटा शराब तस्करी में गिरफ्तार

Wed, 10 May 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
arrest logo
विज्ञापन
भाजपा नेत्री के बेटे को पुलिस ने शराब तस्करी में गिरफ्तार ‌किया है। वह रंगे हाथों पुलिस चैकिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपी के साथ उसका साथी भी मौजूद था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री पूनम झा का बेटा आशीष झा और उसका साथी सागर को 6 पेटी अंग्रेज़ी शराब के साथ गिरफ्तार हुआ। दोनों आरोपी सेंट्रो कार में शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस टीम जब दोनों को कोतवाली लेकर पहुंची, तो कुछ देर बाद भाजपा नेत्री भी वहां पहुंच गई।

आरोप है कि भाजपा नेत्री ने पुलिस के समक्ष सत्ता की हनक दिखाने की भी कोशिश की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी हरिपुर कलां में शराब की सप्लाई कर चुके हैं। इस बार भी उनका शराब की बड़ी खेप वहीं सप्लाई करने का इरादा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें