फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के गिट्टी-बालू कारोबारी की बनारस में गोली मारकर हत्या

Fri, 11 Aug 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रात में सोते वक्त हुआ हमला - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत खजुरी में बुधवार की देर रात भभुआ के गिट्टी-बालू युवा व्यापारी मोहम्मद आसिफ अंसारी उर्फ पिंकू (26) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अपने दोस्त अधिवक्ता अभिषेक सिंह के घर ठहरे पिंकू के सिर, गर्दन और सीने पर करीब से चार गोली मारी गई है। मौके से पुलिस ने .30 बोर के तीन खोखे बरामद किए।
विज्ञापन


अधिवक्ता का आरोप है कि पुरानी रंजिश में पूर्व में इनामी बदमाश रहे अभिषेक सिंह उर्फ हनी और विवेक सिंह कट्टा उनकी हत्या करने आए थे लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं, पिंकू के पिता मोहम्मद नसीम अंसारी ने कहा कि अधिवक्ता बताएं कि हत्या कैसे हुई।

आसपास के मकानों के सात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से अधिवक्ता के घर की गली से अलग-अलग दिशा में भाग रहे चार युवकों की तस्वीरों  के सहारे क्राइम ब्रांच और चार थानेदार जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

मकबूल आलम रोड स्थित खजुरी निवासी अधिवक्ता अभिषेक के अनुसार लगभग आठ महीने पहले उनके एक दोस्त के माध्यम से पिंकू से उनकी दोस्ती हुई थी। गिट्टी-बालू के व्यापार के सिलसिले में अक्सर वाराणसी आने वाला पिंकू उनके घर आता-जाता रहता था।

भभुआ से मंगलवार को बस से निकले पिंकू को बुधवार को वापस लौटना था मगर वह रुक गया। खाना खाकर सभी सोये हुए थे इसी दौरान रात 12:30 बजे के लगभग बदमाश उनके घर के दरवाजे पर कई लात मारे तो अंदर ऊपर लगी कुंडी खुल गई। घुसने के बाद दाएं हाथ की तरफ दूसरे कमरे में सोये बदमाशों ने पिंकू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

इसके बाद अधिवक्ता के कमरे के दरवाजे पर कई लात मारे लेकिन न खुलने के कारण लगभग पांच मिनट बाद सभी भाग निकले। बताया कि उन्होंने दरवाजे के झरोखे से देखा तो उनसे रंजिश रखने वाला हनी और कट्टा सहित अन्य बदमाश खड़े थे। 100 नंबर पर फोन किया गया तो पुलिस लगभग 20 मिनट बाद आई। 

उधर, पुलिस की सूचना पर गुरुवार को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पेशे से शिक्षक मोहम्मद नसीम अंसारी ने कहा कि पिंकू घर से लगभग ढाई लाख रुपये लेकर चला था। उसे तगादा में बनारस में भी रुपया मिला था। लगभग पांच लाख रुपये उसके पास थे। बुधवार को उसने फोन कर बताया था कि वह नहीं आएगा और अभिषेक के घर रुकेगा। अधिवक्ता बताएं कि कैसे उसकी हत्या हुई और रुपये कहां गए। वहीं, जांच में जुटी टीमें पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर हनी और कट्टा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिंकू की पिता तहरीर देंगे तो दर्ज मुकदमे की विवेचना में उसे भी शामिल किया जाएगा। पिंकू की वास्तविकता पता करने के लिए एक टीम भभुआ भेजी गई है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें