फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः तेजरफ्तार वाहन ने तीन को कुचला, मां व दो माह के मासूम की मौत

Tue, 10 Jan 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 को चार घंटे तक रखा जाम
विज्ञापन
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बलिया-बैरिया मार्ग एनएच-31 को चार घंटे तक जाम रखा। बाद में एसडीएम द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने जाम हटाया।
एनएच-31 पर स्थित मठ योगेन्द्र गिरि के चट्टी पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोडरहा निवासी अजय कुमार यादव अपने भाभी सीमा यादव (33) और दो माह के भतीजे अमित को बाइक से ट्रेन पकड़वाने के लिए सुरेमनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी बैरिया की तरफ से तेज रफ़्तार आ रहे मुर्गा लदे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार सीमा और दो माह के उसके मासूम बेटे की मौत हो गई।
जबकि बाइक चालक देवर अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बाइक चालक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर मुआवजे के साथ ही ब्रेकर बनवाने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि जब तक डीएम आकर मुआवजा नहीं  देते और ब्रेकर नहीं बनवाते तक तक जाम समाप्त नहीं होगा।
इस बीच दोनों तरफ वाहनों का कतार लगा रहा। काफी देर बाद  जाम समाप्त होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
सड़क हादसे में मां-बेटे के मौत की खबर सुन मृतक के घर और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में मृत सीमा देवी पत्नी संजय यादव के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां है। परिवारजनों की माने तो संजय यादव गैंगमैन के पद पर कटिहार में तैनात है।
अमित का इलाज कराने के लिए वाराणसी जाना था। पहले से संजय सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी जाने के लिए पत्नी बच्चे का इंतजार कर रहा था। उसे क्या पता कि पत्नी-बच्चे नहीं आएंगे, बल्कि उनके मौत की खबर आएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें