मृत युवक के परिजन से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम शाहरुख घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार के लोगों ने गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। उसका पता नहीं चलने पर डायल 112 और गंभीरपुर पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी उसकी तलाश में मदद की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गौरी गांव में नट बस्ती के बगल बाहा में एक शव पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर शव शाहरुख का निकला। युवक की हत्या की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शाहरुख की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की। घटना के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।