महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर खन्ना के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निकट बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। खन्ना निवासी अरविंद (35) अपनी पत्नी माया (30) के साथ बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सड़क किनारे पड़ी डस्ट लेने गए थे।
बताया गया कि ओवरलोड ट्रकों से सड़क किनारे खाली की गई डस्ट की जरूरत होने पर दंपती ने उसे बोरियों में भरवाकर ऑटो में लदवा दिया। इसके बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौदहा से महोबा की ओर जा रही पिकअप ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।