फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में जखीरा हुआ बरामद 

Sat, 24 Mar 2018 02:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एसटीएफ लखनऊ की टीम व जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर गुरुवार की रात पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से 14 तमंचे, कारतूस, मोबाइल, दो बाइक और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग अपने यहां तैयार असलहों को पांच से लेकर 15 हजार रुपये तक आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में बेचते थे।

एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अतुल विश्वकर्मा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव और हीरालाल शहर कोतवाली क्षेत्र के मुजरापुर गांव का निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल के जरिए करते थे डील

बरामद अवैध असलहा - फोटो : अमर उजाला
अतुल और हीरालाल रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा करीमगंज गांव में स्थित घाघरा नदी के तराई में मड़ई डालकर अवैध असलहा फैक्ट्री चला रहे थे। एसटीएफ लखनऊ के प्रभारी संदीप मिश्रा गुरुवार को अपनी टीम के साथ रौनापार थाने पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक रौनापार राजकुमार सिंह की टीम के साथ देवारा करीमगंज गांव में रात को छापा मारा। इस दौरान इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि बाइक का प्रयोग असलहे की सप्लाई करने में करते थे। जबकि मोबाइल के जरिए डील करते थे।

एसपी ने बताया कि यह दोनों अब तक आजमगढ़ के अलावा पड़ोसी गोरखपुर, अंबेडकरनगर, मऊ आदि जिलों के कई पांच से 15 हजार रुपये में बेच चुके हैं। पुलिस इन दोनों का चालान कर गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें