फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार, बोला- उसके बच्चे को भी पिलाई थी शराब

Sun, 25 Jun 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ के नरेहाथा में गुरुवार की रात जीप में बैठी अकेली युवती से गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जो बातें कहीं वह सुनकर पुलिसकर्मी हैरान हो गए। आरोपी जीप चालक और खलासी को रविवार की सुबह सेवटा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया।  दोनों ने पुलिस को बताया कि महिला को कोल्डड्रिंक में शराब मिला पिलाने के बाद उससे रेप किया। उस समय रो रहे उसके बच्चे को दूध की जगह शराब पिलाई थी।

पुलिस लाइन में रविवार को मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जीप मालिक व चालक श्यामलाल चौहान जहानागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा और खलासी घनश्याम यादव तरवां थाना क्षेत्र के भीटी गांव का निवासी है।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले की रहने वाली युवती के माता-पिता मेंहनगर में रहते हैं। गुरुवार को युवती अपने एक वर्षीय बेटे को लेकर गाजीपुर जा रही थी। चिरैयाकोट बाजार जाने के लिए युवती इनकी जीप में बैठ गई। युवती को अकेला देखकर यह दोनों उसे काफी देर तक इधर-उधर घूमाते रहे।

इस दौरान कोल्ड ड्रींक में शराब मिलाकर पिला दिया। उसे नशे में कर दिया और नरेहथा गांव में स्थित मघई नदी के किनारे ले जाकर रेप किया। युवती का  बेटा जब भूख से परेशान होकर रोने लगा तो उसे दूध की बजाय शराब पिला दी। 

युवती जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। घटना में प्रयुक्त जीप भी बरामद कर ली गई। एसपी ने 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार का घोषणा किया।

आजमगढ़ एसपी ने कहा कि जल्द ही प्राइवेट आटोरिक्शा और सवारी जीप चालकों के लिए वर्दी, मोबाइल नंबर और फोटोयुक्त पहचान पत्र और वाहनों पर उनका मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें