रेलवे स्टेशन के सामने की रोड पर स्थित एक दुकान पर पैसा देने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने मौके पर जाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान चिह्नित किए गए दस हजार रुपये श्याम नारायण के पास से बरामद किए गए।
एंटी करप्शन की टीम ने मामले की जानकारी अफसरों को भी दी और सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
कैदियों का वीडियो हुआ था वायरल :
हाल ही में कुछ दिनों पहले गाजीपुर जिला कारागार से कैदियों का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि कैदी जेल में बड़े आराम से घूम रहे थे, मेस और बैरक के पास कैदी फोन पर भी बातें कर रहे थे। इतना ही नहीं कैदी बाहर से मंगाए गए खाना की दावत ले रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है और कार्रवाई की।