फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर जागी पुलिस, चार महीने बाद दर्ज की सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Thu, 20 Jun 2019 05:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले में जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने न्यायालय से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर चार महीने बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज की। दुष्कर्म का आरोप तीन सगे भाइयों पर है। 

विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला 12 फरवरी को बालाजी महाराज के दर्शन करने आई थी। दर्शन करने के बाद शाम को घर जा रही थी, तभी उसे कार सवार तीन युवकों ने घर छोड़ने की कह कर बैठा लिया और एक मकान में ले गए। 

जहां तीनों ने रायफल के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उक्त लोगों ने नशीला पदार्थ खिला कर उसे रजौरा गांव के समीप फेंक दिया। होश आने पर पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले नहीं की थी कार्रवाई

परिजनों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने थाना पुलिस को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। 

इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी तीन सगे भाई राजकिशोर, नंदकिशोर और जयकिशोर निवासी निजामपुर गढ़ूमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें