फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर खेल रहे थे लोग होली उधर अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में लग गई आग

Wed, 15 Mar 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जेसीबी समेत लाखों का सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरीडोर होली के दिन सोमवार को आग की लपटों के घिर गया। कॉरीडोर के स्टाक यार्ड में दोपहर करीब एक बजे अचानक धधकी आग से अफरातफरी मच गई। एक जेसीबी समेत क रीब लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। कार्यदाई संस्था के एचआर मैनेजर मुकेश कुमार की ओर से कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

वरुणा किनारे करीब दस किलोमीटर तक कॉरीडोर बनाए जाने का काम चल रहा है। इस पर करीब 213 करोड़ रुपये की लागत आनी है। सिंचाई विभाग पूरा काम करा रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद से काम की रफ्तार अत्यंत धीमी थी।
विज्ञापन


सोमवार को शहर में जब चारो तरफ होली खेली जा रही थी तो इसी बीच अचानक वरुणा कॉरीडोर में लपटें उठने लगीं। स्टाक यार्ड में रखे जूट के रोलर, जियो ग्रिड, वाटर टैंकर, दो जेसीबी समेत अन्य सामान जल गए। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई। बाद में कैंट पुलिस भी पहुंची।

आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी इसका पता नहीं चल सका है। दोपहर में स्टाक यार्ड में कौन गया था इसकी जांच की जा रही है। कार्यदाई संस्था की ओर से फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इसे लेकर राजनीति भी गरमा रही है।
विज्ञापन


एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। वाराणसी केल भाजपा नेताओं ने  वरुणा कॉरीडोर पहुंच कर मामले का जायजा लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें