विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिया में भीषण आग
- फोटो : Vishnu Sharma
विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिया में प्लास्टिक के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची चार से पांच दमकलों ने कई चक्कर लगाकर पानी व फोम डालकर आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी जलज गसिया ने बताया कि बीती देर रात को विद्याधर नगर स्टेडियम के पीछे, रोड नंबर एक पर स्थित प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस प्लॉट नंबर 166 में आग लगी। वह जहीर अहमद का है। जहां प्लास्टिक से बने कबाड़ का गोदाम है।
अचानक आधी रात को धुंआ और तेज आग की लपटें उठते देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग से गोदाम में रखा प्लास्टिक का कबाड़ जलकर राख हो गया।