फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पुलिस चौकी से चोरी का आरोपी हथकड़ी पहने हुए भागा, एक दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी 

Sun, 11 Oct 2020 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी की लालपुर चौकी में हथकड़ी पहना कर पुलिस अभिरक्षा में बैठाया गया चोरी का एक आरोपी रविवार की रात पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मामला सार्वजनिक होते ही लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया। देर रात तक पुलिस टीमें पुलिस अभिरक्षा से भागे चोरी के आरोपी की तलाश करती रही।

विज्ञापन


रमदत्तपुर निवासी एक किशोर को लालपुर चौकी प्रभारी ने बाइक चोरी के मामले में शनिवार की रात पकड़ा था। पुलिस के अनुसार, किशोर को कुछ दिन पहले भी चोरी के मामले में पकड़ा गया था। पुलिस उसे फिर से चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए ले आई थी।

किशोर के अन्य करीबियों के बारे में उससे पूछताछ की जा रही थी, इसी बीच वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी के साथ भाग निकला। इस संबंध में सीओ कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी भाग गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें