फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठन से नए लड़कों को जोड़ता था अबूजैद, करीबियों की बढ़ी धड़कनें

Mon, 06 Nov 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
संदिग्‍ध आतंकी अबु जैद
विज्ञापन
आईएसआईएस के लिए नए लड़कों को तैयार कर उन्हें संगठन से जोडने वाले गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अबूजैद की मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तारी होने से जहां जिले का नाम पुन: सुर्खियों में आ गया। वहीं करी‌बियों की धड़कनें बढ़ गई है।
विज्ञापन


अबूजैद की गिरफ्तारी के बाद सक्रिय हुई तमाम खुफिया एजेंसियां इनका रिकार्ड खंगालने में जुट गई हैं। देश का भगौड़ा और मुंबई बमकांड का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम का आजमगढ़ से पुराना कनेक्शन रहा है।

उसके इस साजिश में सरायमीर कस्बा निवासी अबू सलेम और गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी रियाज सिद्धीकी भी शामिल थे। यह दोनों दाउद के पुराने साथी रहे हैं। दाउद के इशारे पर ही यह लोग नए-नए लड़कों को अपनी गैंग से जोडने का काम करते थे।
विज्ञापन


इन्हीं लोगों के ठाडबाट को देखते हुए कई नए युवक भटक गए और समाजविरोधी गतिविधियों में लिप्त होकर घटनाओं को अंजाम देने लगे। हालांकि इनकी पहचान न होने की वजह से मामला शांत रहा।

 
विज्ञापन

खुफिया विभाग रिकार्ड खंगालने में जुटा

terrorist
​वर्ष 2008 में दिल्ली में हुई बाटला एनकाउंटर में आजमगढ़ के दो युवकों के मारे जाने और कईयों के फरार होने के बाद से मामला गरम रहा। अभी भी आजमगढ़ शहर के दो, सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के पांच और इसी थाने के नंदाव गांव के दो संदिग्ध फरार हैं।

खुफिया विभाग को इनपुट मिला था कि यह सभी संदिग्ध नेपाल के रास्ते पाकिस्तान और वहां से इराक जाकर आईएसआईएस के लिए सीरिया में लड़ रहे थे। इनमें से एक बड़ा साजिद के मारे जाने की सूचना वर्ष 2016 में जरुर आई थी।

लेकिन किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की थी ना ही इनके घर वाले ही इसे स्वीकार किया। उनका कहना था कि जब तक लाश नहीं मिलेगी। कुछ नहीं कहा जा सकता। घर वालों की चुप्पी के बाद मामला जरुर शांत हो गया।

लेकिन यूपी एटीएस की टीम ने मुंबई हवाई अड्डे से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अबूजैद के गिरफ्तार करने से पुन: जिला सूर्खियों में आ गया। खुफिया विभाग के लोग अबूजैद सहित अन्य फरार आरोपियों के नात, रिश्तेदार और करी‌बियों का रिकार्ड खंगालने में जुट गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें