फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय जंक्शन से दो किलो सोने के बिस्किट के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मुगलसराय
विज्ञापन
दो किलो सोने के साथ गिरफ्तार तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआरपी ने सोमवार की सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस से एक-एक किलो की दो सोने के बिस्किट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तस्कर यह सोना लेकर हावड़ा से मिर्जापुर जा रहा था।
विज्ञापन


जीआरपी की सूचना पर डीआरआई कस्टम , एलआईयू, आईबी, सेल टैक्स के अधिकारियों ने पहुंच कर पूछताछ की। देर शाम कस्टम (डीआरआई) की टीम बरामद सोना और तस्कर को साथ ले गई।  आरोपी सुरेश कुमार सोनी नकेहरा, नई बस्ती, मिर्जापुर का निवासी है।      

सोमवार की सुबह दस बजे जीआरपी को सूचना मिली कि हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस से तस्करी कर सोना ले जाया जा रहा है। इस आधार पर जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी जोधपुर एक्सप्रेस में जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान जनरल कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो पैंट में छिपाकर रखे सोने के दो बिस्कुट मिले। वह इसके कागजात नहीं दिखा सका। 

पुलिस के अनुसार सुरेश हावड़ा से सोना लेकर मिर्जापुर जा रहा था। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से सोने की तस्करी कर रहा था।

तस्कर के पकड़े जाने की सूचना पर आईबी के गौतम कुमार, दीपक उपाध्याय, एलआईओ, सेल्स टैक्स विभाग के असिस्टेन्ट कमिश्नर चंदौली अखिलेश कुमार तथा डीआरआई वाराणसी टीम ने तस्कर से पूछताछ की।
विज्ञापन


तस्कर ने बताया कि उसने सोना कोलकाता के बड़ा बाजार से 59 लाख 78 हजार रुपये में खरीदा था। मिर्जापुर में बेचने पर उसे अच्छा कमीशन मिलता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें