फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला पकड़ाया

Wed, 11 Jan 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
विज्ञापन
विशेश्वरगंज स्थित पीएनबी के एटीएम की घटना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गाजीपुर सदर कोतवाली विशेश्वरगंज स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम में कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि तीन युवक भागने में  सफल रहे।
विज्ञापन

भीड़ ने पहले उसकी जमकर धुनाई की फिर बाद में पुलिस को सौंप दिया।
 विशेश्वरगंज में पंजाब नैशनल बैंक में ही इसका एटीएम है।
मुहम्मदाबाद  कोतवाली के राजापुर गांव के अनिल तिवारी पैसा निकालने के लिए एटीएम में  पहुंचा।
एटीएम में अपना कार्ड डाला, लेकिन पैसा नहीं निकला। इसी बीच वहां  पहले से दो युवकों में एक ने उसका कार्ड लेकर कहा कि यह गंदा है, इसलिए कार्ड काम नहीं कर रहा है।
इसी बीच  उसने कार्ड बदल दिया । अनिल तिवारी को बदले कार्ड पर शक  हुआ तो उसने युवक को टोका। इसको लेकर युवक और उसके साथी उससे बहस करने लगे।
एटीएम पर मौजूद अन्य लोगों ने उस युवक की तलाशी ली तो उसके पास से अनिल तिवारी का कार्ड मिला। पकड़े जाने से भय से दोनों युवक एटीएम से बाहर निकलकर बाहर बाइक के साथ खड़े दो अन्य साथियों के पास पहुंचे और बाइक पर सवार होकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बाइक सवार भाग रहे युवकों का पीछा किया। रौजा के पुरानी रेलवे  क्रासिंग पार करते समय भाग रहा एक बाइक सवार युवक गिर पड़ा।
लोगों ने उसे पकड़ लिया, जबकि तीन  भागने में सफल रहे। लोगों ने युवक जमकर धुनाई की।
इसके बाद बाद  यूपी-100 पर फोन कर पुलिस को बुलाया।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने  अपना  नाम धनंजय, निवासी इलाहाबाद बताया। उसने बताया कि वह बीए अंतिम वर्ष का  छात्र है।
शहर कोतवाल राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि युवक के जरिये उसके  फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्त कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें