फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
विज्ञापन
आरोपी सोमवार की सुबह फूलपुर रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। - फोटो : demo photo
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पिछले दिनों छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने का आरोपी सोमवार की सुबह फूलपुर रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी मनबोध फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। सीओ फूलपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मनबोध के गांव की एक 32 वर्षीय महिला आठ फरवरी की रात घर में सोई हुई थी।
विज्ञापन


महिला आंगन के बरामदे में थी। जबकि उसके बच्चे अलग कमरे में और देवर बरामदे में सोया था। रात करीब 11 बजे मनबोध घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर घर में रखा मिट्टी का तेल छिड़ककर मनबोध महिला को जला दिया।

पीड़िता की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और आग बुझाने के बाद उसे सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 11 फरवरी को महिला के मायकेवाले उसे लेकर जौनपुर चले गए।
विज्ञापन


वहां के किसी निजी अस्पताल में उसका इलाज करवा रहे हैं। उधर, घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर फूलपुर कोतवाली पुलिस मनबोध की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर उसे फूलपुर रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें