फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी के घर 23 लाख की चोरी

Mon, 13 Feb 2017 07:20 PM IST
gorakhpur
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
तारामंडल सिद्धार्थइनक्लेव में दवा व्यापारी संजय भारद्वाज का घर चोरों ने खंगाल दिया। संजय अपनी पत्नी ऊषा के साथ कानपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रविवार की रात घर में सोने के लिए पड़ोस में रहने वाले संजय के भाई गए तो चोरी की जानकारी दी। सूचना पर सोमवार की सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी सिटी हेमराज मीणा खुद मौके पर पहुंचे। व्यापारी के मुताबिक करीब 23 लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोर ले गए गए हैं।
विज्ञापन


संजय भारद्वाज की गोलघर में पुरुषोत्तम फार्मा नाम से दुकान है। सिद्धार्थइनक्लेव में उनका आवास है और पास में ही उनके भाई का भी निवास स्थान है। संजय के मुताबिक रविवार की सुबह वे रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ कानपुर चले गए थे। रविवार की दोपहर भाई की बेटी मकान में पढ़ने गई थी और शाम में छह बजे के करीब भाई की पत्नी लाइट जलाने को गई थी, तब तक चोरी नहीं हुई थी। रात नौ बजे भाई घर में सोने गए तो उन्होंने देखा दरवाजे की कुंडी टूटी थी। घर के अंदर जाकर देखा तो लॉकर, आलमारी से नकदी, जेवरात गायब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें