फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः मासूमों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, बच्चियों की मौत

Sun, 22 Jan 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
विज्ञापन
घटना को लेकर गृह कलह की बात आ रही सामने
विज्ञापन
जखनिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की देर रात एक महिला अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में बच्चियों की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल मां को जिला अस्पताल भेजवाया।  घटना के पीछे गृहकलह का मामला सामने आ रहा है।
गाजीपुर जिले में बिरनो थाना के मुहम्मदपुर गांव निवासी गीता चौहान (28) की शादी कुछ वर्ष पहले भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जांही गांव निवासी संजय चौहान के साथ हुई थी। संजय दुबई में नौकरी करता है।
शनिवार रात में गीता अचानक अपनी पुत्री अन्नू (3) और चांदनी (5) को लेकर जखनिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर पटरी किनारे खड़ी हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पास आई, वह बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई।
विज्ञापन

ट्रेन से कटने पर बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गीता गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्टेशन मास्टर ने पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में ले लिया। एंबुलेंस से घायल गीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
 गीता के परिवार वाले एक तरफ जहां बच्चियों की मौत पर आंसू बहाते रहे, वहीं ऊपर वाले से यह प्रार्थना करते रहे गीता सकुशल ठीक होकर अस्पताल से घर लौट आए।
इस संबंध में कोतवाल बिंद कुमार ने बताया कि आत्महत्या की नीयत से गीता बच्चियों संग ट्रेन के आगे कूद गई। अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बाद में जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें