फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आयल के खाते से फर्जी चेक द्वारा लाखों निकालने की कोशिश

Tue, 20 Jun 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
इंडियन ऑयल
विज्ञापन
इंडियन आयल के भारी भरकम धनराशि वाले खाते से कूटरचना करके फर्जी चेक के जरिए लाखों की धनराशि निकालने की कोशिश के मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रुपया निकालने वाले पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इससे पहले एसबीआई सिटी ब्रांच के शाखा प्रबंधक की सतर्कता से कूट रचना करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया। मामले में कई और लोगों के शामिल होने की भी संभावना है।

बलिया स्टेट बैंक सिटी ब्रांच के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा श्रीकृष्णापुरी पटना बिहार में इंडियन आयल का खाता संचालित है, जिसमें भारी भरकम धनराशि जमा है। इस खाते से चेक से रुपये निकालने की कोशिश में 12 जून को एक व्यक्ति को पकड़ा गया था।
विज्ञापन


बैंक सूत्रों की माने तो खाते से चार लाख 90 हजार रुपये का डुप्लीकेट चेक एक व्यक्ति के खाते में जमा किया गया। उक्त व्यक्ति के बलिया सिटी ब्रांच के खाते में चेक क्लीयर हो गया। इस दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर प्रबंधक ने उसे बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी।

कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि उसे किसी चेक अपने खाते में जमा कराने के लिए दिया था। इस कार्य के लिए चार हजार रुपये देने का लालच दिया था। प्रबंधक ने इस पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।

बैंक प्रबंधक ने बताया कि मामले में खाताधारक संतोष कुमार यादव निवासी ब्यासी, शिवपुर दियर, सेमरीकला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  इंडियन आयल के खाते के लाखों रुपये बचाने के मामले में सिटी ब्रांच के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा को सम्मानित करने की संस्तुति क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी ने की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें