फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के सहारे दोस्ती और प्यार, अकेले में समय बिताने के नाम पर होटल में रेप

Mon, 22 Jan 2018 01:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी में फेसबुक से दोस्ती कर एक युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को एक होटल में बुलाया फिर ‌उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


सिगरा थाने में युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गाजीपुर निवासी एक युवती भेलूपुर क्षेत्र में रहकर संगीत सिखाती है। युवती के अनुसार फेसबुक पर कुछ दिनों पूर्व संजीव नामक युवक से दोस्ती हुई थी।

शनिवार को संजीव ने उसे मिलने के लिए परेड कोठी स्थित एक होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया। संजीव कहां का रहने वाला है इसके बारे में वह नहीं जानती है और सिर्फ उसका मोबाइल नंबर उसके पास है।
विज्ञापन


सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि साइबर सेल की मदद से पीड़िता का फेसबुक एकाउंट चेक कर और मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगालकर आरोपी के नाम-पते की तस्दीक की जाएगी। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुराचार

demo pic
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के हेमूपुर बरजी निवासी युवक की रिश्तेदारी सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। रिश्तेदार के घर आते जाते उसकी जान पहचान उसी गांव की किशोरी से हो गई। दोनों की मोबाइल फोन पर बात भी होने लगी।

आरोप है कि युवक ने किशोरी से शादी का वादा किया और इसी झांसे में रखकर उसने किशोरी के साथ कई बार दुराचार किया। किशोरी ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो उसने उससे सम्पर्क तोड़ लिया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया।

इससे परेशान किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिवार के लोगों के साथ सिकरारा थाने पहुंची पीड़ित किशोरी ने पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर रविवार को किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर दबिश दी गई लेकिन वह घर से फरार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें