सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत एएनएम के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार की शाम पीड़िता ने एसपी को आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र सौंप कर मदद की गुहार लगाई।
एसपी ने कोतवाल को अविलंब प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को पुलिस आरोपी के घर गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
पीड़िता का आरोप है कि छह माह पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई।
युवती ने उस व्यक्ति से नौकरी दिलाने की बात कहीं तो उसने कहा कि मेरे मकान में अस्पताल है, उसी में आप जैसी डिग्री धारक की जरूरत है।
प्रतिमाह आपको दस हजार रुपये दिया जाएगा। उक्त विपक्षी की बातों पर विश्वास करके अस्पताल में कार्य करने लगी। विपक्षी थोड़ा बहुत पैसा देता था और अकेले पाने पर छिंटाकशी करता था।
कुछ माह उसने जबरत संबंध बनाया। इसके बाद उसने घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।
गुरुवार की दोपहर 12 बजे पीड़िता विपक्षी के मकान पर बकाया पैसा मांगने गई तो आरोपी व्यक्ति ने कहा कि अस्पताल बंद है, तुम्हारा पैसा नहीं दूंगा और भगा दिया।
पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायती पत्र की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कोतवाल को निर्देश दे दिया गया है।