मिर्जापुर जिले के पट्टी कला इलाके में गुरुवार दोपहर को लोग उस वक्त दंग रह गए जब एक लड़की सरेराह एक लड़के की पिटाई करने लगी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लड़के ने फेसबुक पर उस लड़की की फोटो शेयर कर दिया था जिस बात से वो नाराज थी।
घटना की जानकारी होते ही लड़की की मां भी पहुंच गई। युवक ने बताया कि उसकी महिला दोस्त ने उसके बेटी का फोटो दिया था। जिसको उसने शेयर किया था। मामले की जानकारी होते ही युवती की मां ने उसके महिला दोस्त को भी बुला कर पीट दिया।
मामला थाने पर पहुंचने पर पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को रफा दफा करवा दिया। बता दें कि अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टी कला इलाके में शुक्रवार की दोपहर 12 एक युवती एक युवक पर फेसबुक पर उसका फोटो शेयर करने का आरोप लगाते हुए पीटने लगी।
यह देख लोग दंग रह गए । देखते ही देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच युवती की मां भी आ गई। वह भी युवक को पीटने लगी। युवक ने महिला की मां को बताया कि गत दिनों उसकी महिला फ्रेंड ने उसको युवती का फोटो दिया था।
जिसे उसकी सहेली समझ कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उसे पता नहीं था कि उसकी महिला मित्र ने उसके साथ मजाक करते हुए किसी दूसरे का फोटो भेजा है।