फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना आवश्यक’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अमर उजाला फाउंडेशन और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर ह्यूमन वेलफेयर एंड रिहैबिलटेशन (ईश्वर) दिल्ली और एपेक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्री-स्क्रीनिंग शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। एपेक्स हॉस्पिटल में लगे शिविर के पहले दिन दिव्यांगता से जूझ रहे 18 साल से कम उम्र के 25 बच्चों की चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग की गई, जिसमें सात बच्चों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शिविर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिव्यांगता अब अभिशाप नहीं है। उन्होंने दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजनों को लेकर नई सोच पैदा करने का काम किया है। ईश्वर फाउंडेशन की ओर से कर्नल आरसी कटोच ने फाउंडेशन की ओर से दिव्यांगजनों के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह, निदेशक डॉ. अंकिता पटेल, डॉ. स्वरूप पटेल आदि मौजूद रहे। एपेक्स हॉस्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी संजीव ने बताया कि पहले दिन 25 लोगों में सात को सर्जरी, पांच को कैलीपर, एक को अन्य उपकरण देने के लिए चिह्नित किया गया। 25 नवंबर को स्क्रीनिंग शिविर में जांच के बाद चिह्नित बच्चों की सर्जरी 27 से 30 दिसंबर तक एपेक्स हॉस्पिटल में ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें