बैरिया। ग्राम प्रधान कोटवां जनक दुलारी देवी पत्नी पूर्व प्रधान गौरी शंकर प्रसाद की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने घर में घुसकर धारदार हथियार से घायल करने का आरोप लगाते हुए, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक युवकों ने प्रधान के बहु पर दाव (बड़ा चाकू) से प्रहार कर दिया। जिससे उनकी अंगुली कट गई।
प्रधान जनक दुलारी देवी की तहरीर के मुताबिक पुरानी रंजिश व भूसा गिराने के विवाद को लेकर पड़ोस के शनि सिंह व विकास सिंह घर में घुसकर गाली-गलौज देने लगे, विरोध करने पर धरदार हथियार से पहले प्रधान को दौड़ाया, बीच में प्रधान की बहू कामिनी गुप्ता (38) आ गई। जिससे प्रधान की बहू कामिनी पर दाव चला दिया। दाव के प्रहार से कामिनी की अंगुली कट गई और बेहोश होकर गिर गई, परिजनों ने कामिनी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा करवाया। आरोप है कि जब लोग बीचबचाव करने आए तो जानमाल की धमकी के साथ गाली देते हुए तलवार लहराते चले गए। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि प्रधान कोटवां की तहरीर पर एफआईआर लिखकर विवेचना किया जा रहा है।