रसड़ा। नगर से बुधवार को माल ढोने के लिए गाड़ी लेकर गया वाहन समेत उसका चालक लापता है। वाहन स्वामी ने गुरुवार की शाम को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ड्राइवर समेत गाड़ी गायब होने की सूचना दिया। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। रसड़ा कसबा के थाना रोड निवासी रितेश कुमार गुप्ता ने कोतवाली में दिए तहरीर में आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के कामसीपुर निवासी जयश्री यादव मेरे मालवाहक वाहन अशोका लिलैंड की मैजिक चलाता है। बुधवार की दोपहर में मेरे निवास स्थान से मेरा ड्राइवर जयश्री यादव यह कहकर गाड़ी ले गया कि गाजीपुर महरौड़ से भटनी गोरखपुर भूसी लेकर जाना है। जिसपर गाड़ी लेकर गया लोकेशन के लिये शाम तक फोन करने पर घंटी बजी। लेकिन फोन नहीं उठा। देर शाम के बाद मेरे ड्राइवर का फोन भी बंद हो गया। जो अब तक ड्राइवर समेत गाड़ी की कोई सूचना नहीं। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।