फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की विदाई नही होने पर वियोग में खुदकशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह ग्राम निवासी भीम माली ने शनिवार को पत्नी की विदाई नहीं होने पर पत्नी वियोग में विषाक्त खाकर खुदकुशी की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भीम के शराब आदि के सेवन से परेशान उसकी पत्नी तीन दिन पूर्व बच्चों संग अपने मायके रसड़ा चली गई। शुक्रवार को पत्नी को लाने भीम जब ससुराल पहुंचा तो पत्नी द्वारा लौटने से मना कर दिया गया। इस पर ससुरालवालों संग भीम ने जमकर बवाल किया। ससुराल वालों द्वारा नोंकझोंक व पत्नी के साथ न लौटने से भीम शनिवार को वापस घर तो आ गया, किंतु सुबह से ही जमकर शराब पीने के बाद पत्नी वियोग में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने एंबुलेंस द्वारा सीयर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी तबियत में सुधार तो हुआ किंतु चिंताजनक स्थिति की आशंका जताते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हालांकि देर शाम को भीम जिला अस्पताल जाने के बजाए फिर से अपने घर चला गया। भीम की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व रसड़ा में हुई थी। जिसके दो पुत्र एक पुत्री भी है किंतु शराबी पति द्वारा अक्सर नशे में पत्नी से मारपीट व झगड़े से ग्रामीण भी काफी अजीज रहते है। तीन दिन पूर्व ही पत्नी भी पति से नाराज होकर अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें