स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलहर गांव निवासिनी एक विवाहिता की वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर विवाहिता के पिता ने पुत्री की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मंगलवार की देर रात्रि कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदौली जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के डोमरी गांव निवासी शिव कुमार ने अपनी पुत्री चन्दा देवी का 14 बर्ष पूर्व अदलहाट थाना क्षेत्र के बेलहर गांव निवासी बसंत के साथ विवाह किया था। चंदा के पेट में सात मांह का बच्चा था। उसकी तबीयत ठीक न होने पर उसके पति ने वाराणसी के अस्पताल में इलाज करा रहा था। इसी दौरान मंगलवार को सायं उसकी मौत हो गई। पैसा न देने के वजह से उसका पति वहां से भाग गया। विवाहिता के पिता ने शव को बेलहर गांव लाने के बाद डायल 100 को सूचना दिया कि मेरे लड़की की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस ने बताया कि विवाहित के पिता का कहना है कि हत्या की गई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि हत्या की गई है या अपने मौत से मरी है।