फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कोतवाली  क्षेत्र के बनियापर खैराबाद गॉव स्थित देशी शराब की दुकान पर मंगलवार रात लगभग 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों पर मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला किया। घायल हुए एक भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। चाकूबाजी की हुई इस वारदात से मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बनियापार गॉव स्थित शराब की दुकान पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के साथ जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दो सगे भाइयों मंगरू (35) और भोभल (30) पुत्रगण लाला प्रसाद सोनकर को घायल कर दिया। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेेंस से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उन्हे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मगरु (35) की मौत हो गई। जबकि घायल हुए दूसरे भाई भोभल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई लेकिन खतरे से बाहर बताया है।

रात में ही हत्या की सूचना मिलने  पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। किसी अनहोनी को देखते हुए खैराबाद बाजार में  पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। मृतक के भाई राजेश की तहरीर पर नजोपट्टी खैराबाद निवासी गंगाधर समेत चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है । बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आलोक जायसवाल ने बताया कि मृतक के भाई राजेश की तहरीर पर चार के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों कों हिरासत में लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें