फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मंझा

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मंझे से सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी का कटा गला, मौत
विज्ञापन

काम के सिलसिले में चौकाघाट से जा रहा था कैंट
- पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। चाइनीज मंझे ने फिर से एक व्यक्ति की जान ले ली है। जैतपुरा के ढेलवरिया निवासी मुन्ना मिल्सन (45) की चाइनीज मंझे की चपेट में आने से शुक्रवार को मौत हो गई। मुन्ना सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी था और फिलहाल बिजली मिस्त्री का काम करता था।
घटना की जानकारी पर कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मुन्ना शाम के वक्त काम के सिलसिले में चौकाघाट से कैंट की ओर जा रहा था। घटना के बाबत मुन्ना की पत्नी अस्टर मिल्सन ने चेतगंज थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मुन्ना मिल्सन की पत्नी ने बताया कि शाम को वह बाइक से कैंट जाने के लिए निकले थे। चौकाघाट फ्लाईओवर के पास अचानक से चाइनीज मंझा मुन्ना के गले में फंस गया और जब तक मंझे को अपने गर्दन से अलग करते तब तक देर हो चुकी थी। मंझे से उनकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चेतगंज पुलिस मुन्ना को लेकर कबीरचौरा अस्पताल गई लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। बीते एक माह के भीतर शहर के जैतपुरा, आदमपुर, सिगरा, भेलूपुर, चेतगंज, लंका, लोहता और सारनाथ में दो दर्जन से अधिक लोग चाइनीज मंझे की जद में आकर घायल हो चुके हैं। इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी छुपे बेचा जा रहा है चाइनीज मंझा
चाइनीज मंझे की बिक्री प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यह पतंग की दुकानों पर बेचा जा रहा है और लोग बेझिझक इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक भाजपा नेता भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें