जौनपुर कोतवाली पुलिस ने शहर के एक होटल में चल रहे जुए को अड्डे पर शनिवार देर शाम छापा मारकर नौ.जुआरियो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तकरीबन पांच लाख रुपये और 14 मोबाइल व पांच बाइक बरामद किया है।
सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि कई दिनों से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थीं। जिसके बाद टीम गठित कर इस्पेक्टर श्री प्रकाश गुप्ता ने होटल में कमरा न0 304 में छापा मारकर जुआ खेल रहे जुआड़ियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ाए लोगो में शीतला प्रसाद पुत्र कल्लू निवासी सलेमपुर थाना जलालपुर, विकास साहू पुत्र ओमप्रकाश साहू निवासी उर्दूबाजार थाना नगर कोतवाली, कन्हैया लाल गौतम पुत्र लालता प्रसाद गौतम निवासी कुत्तुपुर थाना सरायखाजा, संतोष यादव पुत्र लालजी यादव निवासी ईशापुर,विनोद कुमार पुत्र घनश्याम निवासी पालिटेक्निक नगर कोतवाली, अजय कुमार मौर्या पुत्र श्रीराम मौर्या निवासी खालिसपुर कोतवाली, मुकेश यादव पुत्र कैलाश यादव नई बाजार कोतवाली , अशोेक कुमार सिंह पुत्र राजदेव सिंह निवासी फतेहगंज थाना बक्शा और घनश्याम गुप्ता पुत्र रविन्द्र गुप्ता निवासी धरनीधरपुर थाना कोतवाली शामिल है।