फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन को बना डाला डंपिंग साइट

Tue, 09 Apr 2019 01:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उपमंडल बड़सर के तहत कलवाल क्षेत्र में सड़क किनारे वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बजरी और रेत के ढेर लगा रखे हैं। पिछले कई दिनों से विभाग की भूमि पर निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग के रेंज ऑफिसर बिझड़ी से की है। ग्रामीणों ने कार्रवाई करने की की मांग उठाई है। इस सामग्री को रखने के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। बता दें कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति से डंपिंग नहीं की जा सकती है। वन विभाग बिझड़ी के रेंज ऑफिसर हेमराज धीमान ने कहा कि सरकारी जमीन पर डंपिंग की शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से डंपिंग को हटाने के आदेश दिए जा रहे हैं। धीमान ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें