फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक ने अपने ही स्कूल छात्र को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो....
विज्ञापन

स्कूल के मैजिक की चपेट में आने से छात्र की मौत
-चालक ईयर फोन पर कर रहा था बात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहनिया। बीरभानपुर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के एलकेजी के छात्र को घर छोड़ने गई मैजिक की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। चालक ईयरफोन पर बात कर रहा था, जिससे घटना घटी। छात्र के शव को परिजन स्कूल लेकर पहुंच गए और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। मैजिक को कब्जे में लेने और आरोपी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। स्कूल प्रबंधक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बीरभानपुर का रहने वाला छात्र मोहम्मद हाशिम (5 वर्ष) को स्कूल की छुट्टी होने पर विद्यालय की मैजिक घर छो़ड़ने गई। हाशिम को उसके घर के समीप उतारने के बाद चालक मैजिक को पीछे करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह ईयरफोन से मोबाइल पर बात करने में लगा था। उसी दौरान मैजिक की चपेट में आने से हाशिम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वहां से निकला और विद्यालय पर मैजिक छोड़कर भाग गया। परिजन बच्चे के शव को लेकर विद्यालय पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को आश्वासन दिया कि चालक की गिरफ्तारी कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। तब जाकर परिजन शांत हुए। पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में ले लिया तथा मैजिक को जब्त कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता शमसुद्दीन व माता फरीदा बेगम सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें