फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोयले के कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 1.46 करोड़ हड़पे, जब खुली गोरखधंधे की पोल, तो देने लगे जान से मारने की धमकी

Sun, 13 Dec 2020 11:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोयले के कारोबार में मुनाफे की बात कह कर एक करोड़ छियालिस लाख सैंतीस हजार तीन सौ पांच रुपये का निवेश कराया। निवेश की हुई रकम और मुनाफा देने की बारी आई तो पैसा लेने वाले पिता-पुत्र अपने वादे से मुकर गए और उल्टे जानमाल की धमकी देने लगे। प्रकरण को लेकर वाराणसी के शिवपुर थाने में दुर्गाकुंड निवासी सुयश अग्रवाल और उसके पिता कुंवर कृष्ण अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शिवपुर बाजार निवासी उदय राजगढि़या के अनुसार, उनके दोस्त अतुल चौधरी के माध्यम से उनकी मुलाकात सुयश और कुंवर कृष्ण अग्रवाल से हुई थी। दोनों ने उन्हें बताया कि इंडोनेशिया में उनकी कंपनी है और लगभग पांच वर्ष से वह कोयले का कारोबार कर रहे हैं। दोनों ने उनसे भी निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही।

उदय ने बताया कि बैंक गारंटी प्राप्त कर और दोनों पर विश्वास कर उन्होंने एक करोड़ छियालिस लाख सैंतीस हजार तीन सौ पांच रुपये का निवेश किया। काफी समय बीत जाने के बाद पिता-पुत्र ने न मुनाफे के संबंध में बताया और न निवेश की गई धनराशि लौटाई। इस बीच उन्हें पता लगा कि पिता-पुत्र ने कुछ निवेशकों का पैसा लौटाया है तो उन्होंने भी संपर्क किया।
विज्ञापन


इस पर उन्हें जल्द पैसा देने की बात कही गई। इसके बाद फिर पिता-पुत्र चुप्पी साध लिए तो उन्होंने दोबारा संपर्क किया। पैसा मांगने पर पिता-पुत्र नाराज हो गए और कहने लगे कि बैंक गारंटी फर्जी थी। साथ ही दोनों से पैसा देने से मना करते हुए कहा कि इस संबंध में फिर बात की तो फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे और जान से भी मरवा देंगे। 

शिवपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें