फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : डीजे बंद नहीं किया तो मारी गोली, दो घायल

Thu, 19 Sep 2019 01:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के हरहुआ थाना क्षेत्र के भेलखा क्षेत्र की गणेशपुरी कॉलोनी में मंगलवार की देर रात विश्वकर्मा पूजा के दौरान डीजे बजाने को लेकर क्रेन वर्कशॉप के कर्मचारियों और पड़ोसी युवक में कहासुनी हो गई। मना करने के बाद भी डीजे का बजना बंद नहीं हुआ तो युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


फायरिंग में एक क्रेन चालक घायल हो गया, जबकि दूसरे के दाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। सूचना पाकर बड़ागांव पुलिस ने घायल क्रेन चालक को हरहुआ स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

बड़ागांव थाना अंतर्गत भेलखा क्षेत्र की गणेशपुरी कॉलोनी में मंगलवार रात एक बजे के लगभग क्रेन वर्कशॉप के कर्मचारी डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। डीजे की तेज आवाज से परेशान पड़ोसी निर्भय सिंह ने उसे बंद करने को कहा और बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है।

विज्ञापन

हालांकि कर्मचारियों ने उसकी बात नहीं मानी और डीजे बजता रहा। इसे लेकर क्रेन वर्कशॉप के कर्मचारियों और निर्भय सिंह के बीच कहासुनी हुई। मामला तूल पकड़ा तो गुस्साए निर्भय ने म्यूजिक सिस्टम को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी।

पिस्टल से निकली गोली म्यूजिक सिस्टम के समीप बैठे रसूलपुर गांव निवासी क्रेन चालक रितेश पांडेय (28) के कमर में दाएं तरफ लगी। वहीं, रसूलपुर निवासी प्रमोद(31) के दाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। फायरिंग की घटना से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद निर्भय भी हवाई फायरिंग करता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से .32 बोर की पिस्टल के दो खोखे बरामद किए। थाना प्रभारी बड़ागांव संजय कुमार सिंह ने बताया कि रितेश के भाई दिलीप की तहरीर पर निर्भय के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। निर्भय की पिस्टल लाइसेंसी बताई गई है, उसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें